परवेज अख्तर/सिवान: गुरुवार को अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहां एक युवक की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्स्कों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. पहली घटना मुफसिल थाना क्षेत्र के कंधवारा मोड़ की है. जहां ऑटो और बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई. जिसमे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगो ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
घायलों की पहचान खुर्माबाद निवासी रमन सिंह व सुमेश सिंह है. जहां घायल रमन की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्स्कों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. दूसरी घटना सराये ओपी क्षेत्र के हरदिया मोड़ की है.जहां दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई.जिसमे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान पचरुखी निवासी हरिकेश भगत है.जबकि दूसरे बाइक सवार तरवारा निवासी नरेश भगत व सुमन भगत के रूप में हुई हैं. घायलों ने बताया की गांव से सब्ज़ी लेकर सीवान बेचने जा रहे थे.उसी दौरान हरदिया मोड़ के समीप आमने सामने की टक्कर हो गई. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…