सिवान: अलग-अलग सड़क हादसे में पांच लोग घायल, एक रेफर

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के अलग अलग जगहों पर रविवार को हुए सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की स्थिति गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमसिकड़ी मोड़ की है। जहां सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी, इसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद इस घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान मैरवा निवासी धर्मेंद्र यादव व नरेश यादव के रूप में हुई। घायल ने बताया कि मैरवा से सब्ज़ी लेकर शहर के बाजार में जा रहा था। इसी दौरान जमसिकड़ी मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई। दूसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के रामराज्य ओवरब्रिज की है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जहां तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इसमें एक युवक घायल हो गया। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान जुड़कन निवासी अंशु सिंह के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार युवक गांव से राजेंद्र स्टेडियम में मैच खेलने जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। तीसरी घटना महादेवा ओपी क्षेत्र के हकाम समीप हाइवे की है। जहां दो बाइक की आमने सामने टक्कर में दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान छोटपुर निवासी अमरेश यादव व सरसर निवासी मिथलेश कुमार के रूप में हुई।