सिवान: आंदर के भरौली गांव में हुई गोलीबारी मामले में पांच फंसे

  • गोलीबारी की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत
  • पुलिस पर लगाया निष्क्रियता का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के भरौली गांव में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़ित धीरेंद्र सिंह ने मंगलवार की देर शाम आवेदन देकर भीखपुर गांव निवासी नागेंद्र सिंह, रोहित सिंह, उपेंद्र सिंह, राजेश सिंह और भरौली गांव निवासी प्रकाश सिंह को आरोपित किया है। उसका कहना था कि वह अपनी पत्नी सीमा सिंह के साथ खाने के बाद टहलकर घर लौट रहे थे। तभी उनके घर पर स्कॉर्पियो सवार पांच लोग आए और उसकी पत्नी से उसके पति धीरेंद्र सिंह को पूछने लगे। नहीं बताने पर गाली-गलौज देने लगे। विरोध किया तो सभी ने पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। मैं किसी तरह अपनी जान छिपा कर बचा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।

पुलिस ने मौके से पिस्टल का तीन खोखा बरामद किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। उन्होंने पुलिस पर किसी बड़ी घटना के इंतजार होने का आरोप लगाया। पुलिस पर ग्रामीणों का आक्रोश इस बात पर भी था कि एफआईआर में आरोपितों के खिलाफ छापेमारी करना तो दूर पीड़ित परिवार से पूछताछ करना भी मुनासिब नहीं समझा। उन्होंने साफ किया कि पुलिस की इस लापरवाही के खिलाफ ग्रामीण सड़क पर उतरने के लिए विवश हो जाएंगे। उन्होंने वरीय अधिकारियों से घटना की गंभीरता से जांच करने की मांग की। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। इसमें शामिल आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024