सिवान: भाईचारा के प्रतीक ईद पर्व हेतु नगर थानाध्यक्ष ने बुलाई शांति समिति की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: आगामी मई माह के प्रथम सप्ताह में चांद के अनुसार 2 या 3 तारीख को ईद मनाई जाएगी। आज संध्या 5 बजे प्रेम, भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक ईद पर्व को सफलतापूर्वक मनाने के संदर्भ में नगर थाना में शांति समिति की बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता नगर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश पंडित ने किया। शांति समिति की बैठक में ईद के दिन सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई ।साथ ही साथ रास्तों और नालियों की गंदगी एवं मरम्मती के संबंध में नगर परिषद को सूचना दी गई।

हेलाले ईद कमिटी के सचिव मो मुमताज़ अहमद ने बताया की चांद देखकर ईद के नमाज़ का समय तय किया जाएगा।ईदगाह जहां सामूहिक नमाज अदा की जाती है वहां के पहुंच पथ तथा यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की गई और उपस्थित लोगों से सभाध्यक्ष ने सहयोग का अपील किया। इस अवसर पर मो मुमताज़ वरीय अधिवक्ता प्रमिल कुमार गोप, विकास कुमार सिंह जीसु ,राजीव रंजन राजू, मोहम्मद कलीम, फजल अली,दयानंद प्रसाद, सैयद माज अरफी,आमिर नसीम, डा अली अकबर, मुन्ना प्रधान, प्रो असरार अहमद ,देवेंद्र गुप्ता,दीपक समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026