सिवान: घर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह राजद प्रत्याशी को मिले कम वोट

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह राजद प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी का घर सदर विधानसभा क्षेत्र है और वह यहां से वर्तमान में विधायक भी हैं। बावजूद उन्हें इस विधानसभा में सबसे ज्यादा कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा है। सिवान सदर विधानसभा में उनको 23 हजार 228 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि यहां सबसे ज्यादा जदयू की विजय लक्ष्मी को मत प्राप्त हुए। वहीं राजद का गढ़ माने जाने वाले बड़हरिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 22 हजार 504 व रघुनाथपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 24 हजार 308 वोट मिले हैं। वहीं दरौली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक 53 हजार 135 वोट मिले हैं।

इसके अलावा जीरादेई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 36 हजार 705 तथा दारौंदा में 38 हजार 183 मत प्राप्त हुआ है। यूं कहा जाए तो अतिश्याेक्ति नहीं होगी कि राजद उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी जिस विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व किए हैं, उसमें ही उनको औधे मुंह पटखनी मिली है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के तहत 18 सिवान संसदीय क्षेत्र में सांसद बनने के लिए त्रिकोणीय मुकाबले में अवध बिहारी चौधरी को एक लाख 98 हजार 823 वोट पाकर संतोष करना पड़ा है। इतने वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024