सिवान: बूथ कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने सुना प्रधानमंत्री का संवाद

परवेज अख्तर/सिवान: नौ साल बेमिसाल के तहत मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय समेत रघुनाथपुर, बड़हरिया आदि प्रखंडों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद सुना। रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के आदमपुर उच्च विद्यालय परिसर में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बूथ कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री की संवाद को सुनी और कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया कि भाजपा के कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत हैं और सभी कार्यकर्ता पार्टी से पहले देश को मानते हुए जनसेवा के पथ पर चलते हैं। प्रधानमंत्री ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ का मंत्र दिया और बताया कि कैसे कार्यकर्ता अपने बूथ को सबसे मजबूत बना सकते हैं। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, सिवान सेंट्रल को-आपरेटवि बैंक के अध्यक्ष मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुशीला देवी, मंडल अध्यक्ष रत्नेश सिंह, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौरसिया, सोशल मीडिया संयोजक दीपू सिंह, श्याम पांडेय, संजय सिंह, मिथिलेश यादव समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

वहीं दूसरी और मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम के तहत सदर विधानसभा व बड़हरिया प्रखंड के लकड़ी दरगाह मंडल के बूथ संख्या नौ पर कार्यकर्ताओं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवाद सुना। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह कुशवाहा बंटी ने बताया कि जो लोग आज नए गठबंधन की पूरे देश में तैयारी कर रहे हैं कभी 74 के आंदोलन में एक पार्टी के खिलाफ उन्होंने आंदोलन किया था। सभी भाजपा को रोकने और अपने फायदे के लिए एक मंच पर आ गए हैं। मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय शाह, मंडल महामंत्री हरिराम यादव, भाजपा नेता अजीत कुमार, सुरेश सिंह, शारदानंद राम, अशोक कुमार गुप्ता, पूर्व मुखिया लक्ष्मण प्रसाद, आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026