सिवान: 10 फीट लंबा नाग को लेकर सीवान सदर अस्पताल पहुंचे जदयू के पूर्व विधायक

परवेज अख्तर/सिवान: सदर अस्पताल में आज एक अजीबों गरीब चीज़ देखने को मिला.जब महाराजगंज जदयू के पूर्व विधायक हेमनारायण साह व उनके साथ गांव के कुछ लोग एक 10 फीट के सांप (नाग) को मार कर लेकर पहुंचे. यह देख कर लोग हैरान रह गए. कुछ देर के लिए अस्पताल में भी अफरा-तफरी का माहौल हो गया. बतादें कि महाराजगंज प्रखंड के कसदेवरा गांव के अमरिका साह के पुत्र सुनील कुमार साह को जहरीले नाग ने शौच करने के दौरान खेत में डंस लिया. जिसके बाद स्थानीय स्तर पर इलाज चला. जब डॉक्टरों ने रेफर कर दिया तो ले जाने के क्रम में मौत हो गई.

सांप को देख कर अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल

मृतक को लेकर महाराजगंज जदयू के पूर्व विधायक हेमनारायण साह जब सदर अस्पताल पहुंचे तो उनके साथ मृतक के परिजन भी सांप को मार कर लेकर पहुंचे थे. जिसे बाहर निकाला तो लोग और वहां के डॉक्टर देख कर हैरान रह गए. नाग काफी विषैला था, अगर गांव वाले नहीं मारे रहते तो नाग और भी कुछ लोगों को अपना शिकार बनाता. हालांकि युवक के मौत के बाद गांव में मातम है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026