सिवान: पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव की बिगड़ी तबीयत, पटना रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन में शनिवार की अलसुबह दिल्ली से सिवान आने के दौरान देवरिया स्टेशन के समीप भाजपा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई। देवरिया में पूर्व सांसद अचानक बेहोश हो गए। उन्हें आनन फानन में सिवान जंक्शन पर इलाज के लिए ट्रेन से उतार कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें तुरंत पटना रेफर कर दिया।

उन्हें स्वजनों ने पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति में हल्का सुधार हुआ है। सदर अस्पताल के डाक्टर के अनुसार कि शुरुआती लक्षण में ब्लड प्रेशर हाई था, इसकी वजह से तबीयत बिगड़ी थी। पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही पटना में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनका कुशलक्षेम पूछने पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने पूर्व सांसद के आइसीयू में इलाजरत होने के कारण मिलने से रोक लगा दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026