सिवान: जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों को आत्मसात करने पर बल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न प्रखंडों में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया गया। साथ ही पार्टी की संगठन में उनके अवदानों पर चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के काजी बाजार में महावीर मंदिर परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न कवि हृदय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में नपं अध्यक्ष पद की पूर्व प्रत्याशी सुप्रिया कुमार ने पूर्व पीएम के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। मौके पर वार्ड पार्षद चंपा देवी, भाजपा जिला मंत्री शशिभूषण सिंह, डा. त्रिपुरारी शरण, अजय कुमार, झुन्ना ओझा, गौरव कुमार करेजी, मनन गिरि मधुकर, जनक प्रसाद, ललन प्रसाद, रामबाबू प्रसाद, दिलीप कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

दारौंदा प्रखंड की पूर्वी हड़सर गांव स्थित बूथ सं. 217 एवं 218 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी गई एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया तथा उनके पदचिह्नों पर चलने का संकलप लिया गया। इस मौके पर विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह, मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सेठ सिंह, बीडीसी लक्ष्मण राम, वशिष्ठ सिंह सहित तमाम भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। भगवानपुर हाट प्रखंड के धर्मराज गांव स्थित बूथ संख्या 284 पर भाजपा नेता लोकेश नाथ पांडेय की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया।

लोकेश नाथ पांडेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन से प्रेरणा लेकर मानव कर्तव्य पथ पर सफलता पूर्वक आगे बढ़ सकता है। मौके पर मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार पांडेय, अमिताभ कुमार सिंह, जगन राम, आदि उपस्थित थे। सिसवन प्रखंड क्षेत्र विभिन्न गांवों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। प्रखंड के घुरघाट पंचायत में भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में, सिसवन में संजीव सिंह की अध्यक्षता में, बघौना पंचायत के नोनियापट्टी में पंचायत अध्यक्ष नन्हें दुबे की अध्यक्षता में समारोह आयोजित किया गया। हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया।

समारोह में भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पाठक पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव द्वारा लोगों के बीच मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर शैलेश सिंह, अमित कुमार सिंह, साधु जी प्रसाद, जगन्नाथ प्रसाद, संघ विभाग बौद्धिक मनोज मिश्र,आदि उपस्थित थे। जीरादेई प्रखंड के तितिरा स्थित राष्ट्रसृजन अभियान के कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई। मौके पर राष्ट्रीय सचिव ललितेश्वर कुमार ने कहा कि अटल जी व मालवीय जी राजनीतिक शुचिता के नायक थे। इस मौके पर अभियान के जिलाध्यक्ष अशोक राय, जिला संयोजक अंकित मिश्र, राजन तिवारी, बिहार मीडिया प्रभारी आशीष मिश्रा, जिला महामंत्री जयप्रकाश तिवारी, प्रमोद कुमार राय, डा. प्रेम शर्मा, मनोज कुमार, जयप्रकाश पटवा, सखीचंद साह, रियाजुल हक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024