Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान फाउंडेशन का “साप्ताहिक कंबल वितरण” कार्यक्रम जनवरी में : ज़फर अहमद

परवेज़ अख्तर/सिवान:
नव वर्ष के अवसर पर सीवान फाउंडेशन के बैनर तले ज़िला और आस पास के इलाक़ों में “साप्ताहिक कंबल वितरण” कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सह सीवान फाउंडेशन संस्थापक अध्यक्ष ज़फर अहमद ने कहा कि सीवान ज़िला में हमारे फाउंडेशन की टीम पिछले 10 दिनों से लगातार उन तमाम मज़लूम, बेसहारा, असहाय लोगों का पता लगाने में जुटी हुई है जो वाक़ई गरीब हैं और उन सब के पास ना तो ढंग का बिछावन है और ना ही ओढ़ने के लिए कंबल। अभी तक ज़िले के कई वार्डों और मुहल्लों से हमारी टीम लिस्टिंग कर चुकी हैं एंव लिस्टिंग की प्रक्रिया हम जारी रखेंगे ताकि ज़्यादा से ज़्यादा ज़रुरतमंदों तक हमारी फाउंडेशन मदद पहुँचा सके।

सीवान फाउंडेशन वैसे पिछले कई वर्षों से लगातार अलग अलग अभियान चला कर ज़रुरतमंदो तक मदद पहुँचाने का कार्य करती रही है चाहे कोरोना काल में “राशन दो वक़्त का” हो या फिर “राशन फ़ॉर लाईफ़” के माध्यम विधवा महिलाओं को। ज़फर अहमद ने कहा कि जनवरी के महीने में हम पलहे चरण में 500-1000 कंबल का वितरण करेंगे।मेरा यह मानना है वैसे तो हम सब लोग अपने अपनों के लिए जीते हैं मगर कभी उन  मज़लूम, बेसहारा, असहाय लोगों के लिए भी जी कर देखें बड़ा ही सुखद एहसास होता है।मेरा अपील है उन तमाम शहर के  लोगों से खास तौर से युवा पीड़ी से की ऐसे मुहीम से जुड़े और जुड़ कर ज़रुरतमंदों तक मदद पहुँचाने में हमारी मदद करें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026