परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल पुलिस ने शराब मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पहली घटना छोटपुर से जुड़ी है। 45 बोतल शराब के साथ रामतपेशर साह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी घटना भंटापोखर की है जहां से पुलिस ने शराब कांड में फरार आरोपित रंजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। तीसरी घटना भी शराब कारोबार से ही जुड़ी है। फरार अशोक पासवान व लक्ष्मण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
छापेमारी में तीन लीटर देसी शराब बरामद
भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के माघर गांव में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर तीन लीटर देसी शराब बरामद की। वहीं बनकट गांव में शराब पीकर हंगामा करने वाले युवक को पकड़ कर जेल भेज दिया गया। एएसआई आफताब आलम ने माघर में छापेमारी कर राहुल नट के घर से तीन लीटर देसी शराब बरामद की। मौके से धंधेबाज राहुल नट फरार हो गया। जबकि बनकट गांव में रविवार की शाम ग्रामीणों की सूचना पर शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक मुकेश श्रीवास्तव को गिरफ्तार पर सोमवार को जेल भेज दिया गया।
पुलिस को देख कारोबारी शराब की बोरी फेंक फरार
नौतन थाना क्षेत्र के बाबा मोड़ के समीप सोमवार को पुलिस को देख शराब कारोबारी शराब की बोरी फेंक कर फरार हो गया। पुलिस ने बोरी को खोलकर तलाशी ली तो उसमें से 11 लीटर देसी शराब बरामद की गयी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…