परवेज अख्तर/सिवान: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था का महापर्व चैत्र छठ पूजा का चार दिवसीय अनुष्ठान सोमवार को संपन्न हो गया। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोगों ने जन कल्याण की कामना की। सुबह के अर्घ्य को देने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ छठ पूजा घाटों पर दिखी। आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर्षोल्लास दिखा।
व्रतियों ने आस्था के पवित्र जल में डुबकी लगाई। गौरतलब हो कि चार दिनों के महापर्व में पहले दिन शुक्रवार को नहाय खाय से शुरूआत हुई और सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व का समापन हो गया। आंदर के पड़ेजी निवासी आचार्य उमाशंकर पांडेय ने बताया कि महापर्व के अंतिम दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा होती है। वहीं रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना की गई थी। इस दौरान छठ गीतों से वातावरण गुंजायमान हो गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…