परवेज अख्तर/सिवान: जिले में दो अलग अलग जगहों पर सोमवार की सुबह हुए सड़क हादसे में दंपती सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पहली घटना मैरवा थाना क्षेत्र के गुठनी मोड़ की है.जहां दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों की पहचान मझौली निवासी मदन सिंह, आरती देवी एवं मैरवा निवासी ललन कुमार के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार दोनों बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीनों घायल हो गए. दूसरी घटना नगर थाना क्षेत्र आंदर ढाला ओबरब्रिज की है. जहां अनियंत्रित स्कूटी से एक महिला गिरकर घायल हो गई। घायल महिला की पहचान हुसैनगंज निवासी रानी देवी के रूप में हुई है.घायल रानी ने बताया कि बाइक पर सवार होकर शहर आ रही थी.तभी बाइक अनियंत्रित हो गई और गिर गई। स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में इलाज को भर्ती कराया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…