✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
सराय ओपी क्षेत्र के लहेरा टोली मखदूम सराय में दो पक्षों में मारपीट हो गई. जिसमें एक पक्ष के हसमुद्दीन का पुत्र इबरार अहमद उनकी पत्नी और पुत्री रजिया खातून एवं रोशनी खातून घायल हो गई.इस मामले में इबरार अहमद ने स्थानीय थाना में तीन लोगो के खिलाफ आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि शनिवार की देर संध्या मैं अपने रूम में खाना खा रहा था कि उसी समय मेरे छोटे भाई बड़े उर्फ अनवर,लड्डन और इम्तेयाज गाली गलौज करते हुए आपने अपने हाथ में लाठी और लोहे का रॉड लेकर आए.
बिना कुछ पूछे मारपीट करना शुरू कर दिया जिसमें मेरा सिर फट गया और मैं गंभीर रूप से घायल हो गया. खून से लथपथ देख मेरी पुत्री रजिया खातून ,रोशनी खातून और मेरी पत्नी बचाने आई तो तीनों लोगों ने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया. जबकि इम्तेयाज ने मेरी पुत्री के गले से सोने का चैन की छीनतई कर जान से मारने की धमकी देने लगे. घटना के बाद मेरा सारा परिवार डरा व सहमा हुआ है .घटना के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…