सिवान: अलग-अलग सड़क हादसे में एक महिला समेत चार घायल

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले में अलग-अलग जगहों पर रविवार को सड़क हादसे में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के दाहा नदी पुल पर की है। जहां अनियंत्रित दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। टक्कर से स्कूटी सवार एक महिला सहित दो लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान महादेवा ओपी क्षेत्र के नई बस्ती निवासी सीमा देवी एवं राहुल कुमार के रूप में हुई ।

घायल सीमा देवी ने बताया कि पुत्र के साथ स्कूटी पर सवार होकर श्रीनगर गई हुई थी। आने के क्रम में एक बाइक ने धक्का मार दिया। वहीं दूसरी घटना सराय ओपी क्षेत्र के तरवारा मोड़ की है। जहां बाइक सवार को कार ने धक्का मार दिया। इसमें बाइक सवार दो लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों की पहचान पचरुखी निवासी राजू साह एवं मोहन साह के रूप में हुई।
—

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026