परवेज अख्तर/सिवान: महादेवा ओपी क्षेत्र के कृष्णापुरी गली नंबर तीन में अज्ञात चोरों ने दरवाजा तोड़कर नगद सहित तकरीबन चार लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना के संबंध में मकान मालिक विनय भूषण दुबे की पत्नी रिंकू देवी ने थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में कहा है कि शनिवार की सुबह तकरीबन पांच बजे उठी तो देखा कि बगल के कमरा का दरवाजा बंद है.
बाहर जाकर देखी तो खिड़की टूटा हुआ था और जब खिड़की के अंदर के दरवाजा से देखा तो अलमीरा खुला था. उसमें का सारा सामान बिखरा पड़ा था. अपने जेवरात की खोजबीन करने लगी, तो जेवरात गायब मिला. यह भी कहा है कि चोरों ने दस हजार नगद, 6 सोने की अंगूठी, एक सोने का चैन, एक सोने का हार, तीन जोड़ा कान का बाली, तीन जोड़ा चांदी का पायल चोरों ने चोरी किया है. पीड़ित द्वारा चोरी हुई सभी समानों की कीमत तकरीबन चार लाख रुपये आंकी जा रही हैं. इधर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…