परवेज अख्तर/सिवान: जिले में अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हे स्थानीय लोगो ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां एक की स्तिथि गंभीर होने के बाद चिकित्स्कों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. पहली घटना आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट मोड़ की है. जहां दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई. जिसमे एक बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को स्थानीय स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां स्थिति नाजुक होने के कारण चिकित्स्कों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. दोनों घायलों की पहचान असाव निवासी राहुल कुमार व सुरेश कुमार के रूप में हुई है .
घायलों ने बताया कि असाव से रघुनाथपुर के तरफ जा रहा था. तभी तेज़ रफ़्तार बाइक सवार ने धक्का मार कर फरार हो गया. दूसरी घटना सराये ओपी क्षेत्र के वैशाखी मोड़ की है, जहां पिकअप और बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई. जिसमे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां एक की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्स्कों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया.दोनों घायलों की पहचान सरसर निवासी रितेश महतो व अश्वनी महतो के रूप में हुई है. घायलों ने बताया कि सरसर से छपरा कोर्ट में जा रहा था, तभी तेज़ रफ़्तार पिकअप ने सामने से धक्का मार कर फरार हो गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…