✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: शहर के चकिया रोड स्थित मां शैल पुत्री हास्पिटल में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान 15 मरीजों का निशुल्क आपरेशन भी किया गया। इस चिकित्सा शिविर में दिल्ली एम्स, पटना आइजीआइएमएस के डाक्टर की टीम और मां शैल पुत्री हास्पिटल के चेयरमैन डा. पुनीत आर सिंह मौजूद रहे।
स्वास्थ्य शिविर में दूर-दूर से पहुंचे मरीजों ने चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया। मौके पर डा. पुनीत राज सिंह ने कहा कि शिविर में प्रतिष्ठित चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों का बेहतर इलाज किया गया। कहा कि समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहे हैं। हम लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और ये शिविर उसी दिशा में एक पहल है। शिविर का उद्देश्य आम लोगों को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य व्यवस्था प्रदान करना था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…