सिवान: सदर अस्पताल में युवती की इलाज के क्रम में मौत, स्वजनों ने किया हंगामा

परवेज अख्तर/सिवान: सदर अस्पताल में सोमवार को एक युवती की इलाज के क्रम में मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर आक्रोशित स्वजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा कर मामले को शांत करवाया।

मृत युवती की पहचान पचरुखी प्रखंड के हरदिया निवासी मेराजुद्दीन की पुत्री नाज परवीन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नाज परवीन की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ जाने के बाद स्वजन उसे सोमवार की अलसुबह करीब चार बजे सदर अस्पताल लाए। इसके बाद इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया गया।

इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद गुस्साए स्वजनों ने इलाज में लापरवाही होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्वजनों द्वारा हंगामा करते देख चिकित्सक व कर्मी इमरजेंसी वार्ड में छोड़कर भाग निकले। आक्रोशित स्वजन चिकित्सकों व कर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे।

स्वास्थ्य कर्मियों की मानें तो युवती की तबीयत ज्यादा ही दिनों से खराब चल रही थी। स्वजनों द्वारा उसको एम्स में इलाज करवाया जा रहा था। सोमवार की अलसुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026