परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भदौरा और कदम मोड़ के बीच बुधवार की देर शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर स्वर्ण व्यवसायी से 30 हजार नगद सहित तकरीबन चार लाख रुपये की ज्वेलरी लूट ली थी। इस दौरान बदमाशों ने उन्हों पिस्टल के बट से घायल कर दिया था। पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी मौलानापुर गांव निवासी सुधीर वर्मा को गंभीर चोटें आई हैं।
इस कारण उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज जिले से बाहर किसी निजी अस्पताल में चल रहा है। इस कारण मामले में वह शुक्रवार की देर शाम तक आवेदन नहीं दे पाए थे। वहीं पुलिस की मानें तो किसी भी स्वर्ण व्यवसायी से लूट नहीं हुई है। इधर गांव में इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इधर चुपके से जांच को बुधवार की देर शाम मुफस्सिल थाना की दो गश्त दल की गाड़ियों पहुंची थी और स्थानीय लोगों से पूछताछ की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…