सिवान: मस्जिदों में अदा की गई रमजान के अलविदा जुमे की नमाज

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न मस्जिदों में रमजान के अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। मुकद्दस रमजान माह के आखिरी जुमे की नमाज अलविदा अकीदत के साथ जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों के सभी मस्जिदों में शुक्रवार की दोपहर नम आंखों से पढ़ी गई। रमजानुल मुबारक का 30वां रोजा और रमजान का यह आखिरी जुमा था। बारगाह-ए-खुदा में नमाजियों ने दो रकात जुम्मा की फर्ज नमाज अदा की। रोजेदारों ने अपनी गुनाहों की माफी मांगी। अलविदा की नमाज के साथ ही ईद उल फितर का इंतजार बेकरारी में तब्दील हो गया। नमाज-ए-अलविदा के बाद एक तरफ पाक महीना रमजान के जाने का गम रोजेदार में दिखा तो वहीं दूसरी ओर ईद की खुशी को लेकर रोजेदारों में उत्साह का माहौल भी देखने को मिला।

इस दौरान मुस्लिम भाइयों ने देश के अमनचैन की कामना की है। इस दौरान नमाज बड़ी मस्जिद, दरबार मस्जिद, ग्यारहवीं मस्जिद, किला मस्जिद, नवलपुर मस्जिद, रामराज्य मोड़ स्थित मस्जिद, श्रीनगर मस्जिद, जियांय मस्जिद, सदर प्रखंड के मौला नगर मस्जिद, खालिसपुर मस्जिद, बाघड़ा मस्जिद सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सभी मस्जिदों व इबादतगाहों में रोजेदारों ने अलविदा की नमाज अदा की। इसके अलावा, बसंतपुर, महाराजगंज, बड़हरिया, हसनपुरा, हुसैनगंज, जीरादेई, मैरवा, दारौंदा, भगवानपुरहाट, लकड़ी नबीगंज, सिसवन, रघुनाथपुर, पचरखी, गोरेयाकोठी, गुठनी, नौतन, आंदर आदि ज गहों पर जुमा की नमाज अदा की गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024