सिवान: उद्घाटन मैच में गोपालगंज की टीम दस रन से विजयी

  • 54 बॉल पर 102 रन बनाने वाले सचिन सिंह मैन ऑफ दी मैच
  • मो. शहाबुद्दीन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के राजेन्द्र स्टेडियम में मो. शहाबुद्दीन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन मैच शनिवार को मुजफ्फरपुर व गोपालगंज के बीच खेला गया। जहां दस रन से गोपालगंज की टीम ने मुकाबला जीत लिया। गोपालगंज के कप्तान सचिन सिंह को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया। रविवार को टूर्नामेंट का अगला मैच एनवाईके पटना व पूर्णिया के बीच खेला जायेगा। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोपालगंज की टीम निर्धारित ओवर में 250 रन बनाई। गोपालगंज टीम के कप्तान सचिन सिंह ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 54 बॉल पर 102 रनों की शानदार पारी खेली। सचिन सिंह ने 7 छक्के व 9 चौके की मदद से यह विशाल रन बनाया। टीम के एक अन्य खिलाड़ी रवि शर्मा ने 11 बॉल में 52 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। रवि ने 7 चौका व एक छक्का मारा।

दूसरी तरफ मुजफरपुर की टीम के विश्वजीत गोपाला ने 26 बॉल पर 66 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसमें 7 छक्के व पांच चौके शामिल थे। वहीं जिशान की 79 रनों की महत्वपूर्ण पारी भी टीम को विजय नहीं दिला सकी। इससे पहले राजेन्द्र स्टेडियम में डॉ. मो. शहाबुद्दीन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन आरजेडी नेत्री हेना शहाब ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आरजेडी नेत्री ने खिलाड़ियों से हार-जीत की परवाह किए बिना खेल भावना से खेलने पर जोर दिया। मौके पर सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी, विधायक हरिशंकर यादव, आरजेडी जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, विनोद जायसवाल, आरजेडी नेत्री लीलावती गिरि, कृष्णा देवी, आयोजन समिति के सेक्रेटरी अजय तिवारी, शमशीर अहमद, उमाशंकर प्रसाद, नंदन सिंह, रितेश कुमार बबलू, मो. शाहिद, राजू द्विवेदी, इरशाद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026