सिवान: ठंड से आज तक बंद रहेंगे सरकारी व निजी विद्यालय

परवेज अख्तर/सिवान: जिला में कड़ाके की ठंड को देखते हुए सभी सरकारी व निजी विद्यालयों को 7 जनवरी यानी शनिवार तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। 8 जनवरी को रविवार होने कर कारण पठन कार्य अब 9 जनवरी से शुरू होंगे। बता दे कि सरकारी एवं निजी विद्यालय को पहले पांच जनवरी तक बंद किया गया था। लेकिन ठंड से राहत नहीं मिलने के कारण शिक्षण कार्य शनिवार तक स्थगित किया गया है। वहीं सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों को स्कूल में उपस्थित होकर शैक्षणिक कार्य का निष्पादन करना का निर्देश दिया गया है। जारी निर्देश के बाद जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल को इस आदेश का पालन करने को कहा गया है।

आदेश में कहा गया है कि बढ़ती हुई ठंड और शीतलहर के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए स्कूल 7 जनवरी तक बंद रहेगा। दरअसल, मौसम में आए बदलाव के कारण बीते कई दिनों से कनकनी और शीतलहर बढ़ गया है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने बच्चों की सेहत को देखते हुए यह निर्णय लिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि जिले में जारी कड़ाके की ठंड को देखते हुए राज्य मुख्यालय के निर्देश पर तत्काल 7 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश सरकारी और निजी विद्यालय दोनों पर लागू होगा। 7 तारीख के बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी कि स्कूल अभी बंद रखा जाएगा या खोला जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026