सिवान: बच्चों में 42 तरह के रोगों की लक्षण के आधार पर पहचान कर सरकार कराएगी इलाज

✍️परवेज अख्तर/सिवान:
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चे के जन्म से लेकर 18 साल तक के बच्चाें में अगर किसी भी प्रकार की बीमारी हो तो सरकार उसका पूरा उपचार कराएगी। इसके तहत मुख्य रूप से बच्चोंं में जन्म के समय से हुई बीमारी या विकृति का पता लगाकर उनका पूरा इलाज किया जाएगा। ऐसे में बच्चाेंं में पनप रहे रोगों की पहचान गृह स्तर पर ही हाेगी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम 42 तरह के रोगों की लक्षण के आधार पर पहचान करेगी।

साथ ही लक्षण के अनुरुप इलाज भी होगा। सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार भट्ट ने बताया कि गरीब व जरुरतमंद परिवार जिनकी माली हालत ठीक नहीं होने के कारण वे अपने बच्चाें की गंभीर बीमारियों का इलाज नहीं करा पाते हैं। इस कारण बच्चाें को जीवनभर कई परेशानियाें का सामना करना पड़ता है। ऐसे ही परिवार के बच्चों के लिए सरकार द्वारा राष्टीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, ताकि इसके माध्यम से बच्चों का इलाज संभव हो सके।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026