सिवान: ग्राम पंचायत स्ट्रीट लाइट का होना चाहिए नामकरण: मुखिया संघ

परवेज अख्तर/सिवान: जिला मुखिया संघ का बैठक रविवार को शहर के एक होटल में जिलाध्यक्ष अजय भास्कर चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट के संदर्भ में चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी साथियों में सरकार द्वारा पंचायत के अधिकार में दखल देने को लेकर काफी रोष है। ग्राम पंचायत की राशि से सोलर लाइट लगने का प्रावधान किया गया है, जबकि उसका नाम मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट रखा गया है।

मुखिया संघ की यह मांग है कि ग्राम पंचायत स्ट्रीट लाइट नामकरण होना चाहिए। अगर राशि ग्राम पंचायत की है तो नामकरण भी पंचायत का होना चाहिए। बैठक में उपस्थित विभिन्न पंचायतों के मुखिया व मुखिया प्रतिनिधियों ने अपने-अपने पंचायतों की समस्याओं से एक दूसरे को अवगत कराया। बैठक में मुखिया जीवनारायण यादव, मुखिया नैमुल हक सिद्दीकी, विपिन सिंह, निरंजन सिंह, विनय चौहान, आशीष सिंह, अशोक यादव, संतोष आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024