सिवान: जातीय जनगणना पर 25 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार यात्रा

परवेज अख्तर/सिवान: जनता दल यूनाइटेड सीवान एवं महत्मा फुले समता परिषद के तत्वाधान में सीवान परिसदन में पार्टी के महत्वपूर्ण साथियों कि एक बैठक जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर की अध्यक्षता मे संपन्न हुई. जिसमें जातीय जनगणना कराए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति 25 जून को शहर के बबुनिया मोड़ मनीष होटल से गोपालगंज मोड़ तक आभार यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा हुई. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर ने बताया कि जातीय जनगणना कराए जाने पर सभी धर्म और संप्रदाय से जुड़े जातियों की गणना करने के लिए जनता दल यूनाइटेड सीवान के तत्वाधान में सीवान के जन मानस के तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रगट किया जाएगा.

जिसमें जनता दल यूनाइटेड के सभी बूथ से लेकर पंचायत, प्रखंड, जिला एवं प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता को इस कार्यक्रम मे सादर आमंत्रित किया जाता है. साथ ही जिला प्रवक्ता सुनील कुमार ने कहा कि जातीय जनगणना करने का निर्णय साहसिक निर्णय है इससे से देश को मार्गदर्शन मिलेगा हो सकता है. बिहार के जनगणना से केंद्र को शिख मिले और पूरे देश मे जातीय जनगणना हो सके. इस बैठक में जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर, प्रदेश महासचिव शम्भु प्रसाद गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश सचिव इंद्रदेव पटेल, मुर्तुजा अली कैसर, निकेश चन्द्र तिवारी, नंदलाल राम, जिला प्रवक्ता सुनील कुमार, महत्मा फुले समता परिषद के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा, अमरेंद्र पटेल, अशरफ अंसारी, रामदुलार वर्मा, सुनील ठाकुर, इंदु देवी, सौरव कुमार, प्रकाश कुशवाहा, उदय कुमार, राजीव रंजन कुमार, रंजीत यादव आदि शामिल रहे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024