Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान जीआरपी ने ट्रेन व प्लेटफॉर्म पर चलाया सर्च अभियान

परवेज़ अख्तर/सिवान:
सिवान जंक्शन पर जीआरपी द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव एवं पूजा पर्व को लेकर सघन जांच अभियान शनिवार को चलाया गया। इस दौरान जंक्शन से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी के सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों के स्लीपर एवं एसी कोच में यात्रियों की सघन तलाशी ली गयी। जंक्शन के अंदर और बाहरी परिसर व ट्रेनों में जवान के साथ विशेष सर्च अभियान चलाया गया। जंक्शन के एक नंबर व दो नंबर प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे रेल यात्रियों के सामान की भी सघन जांच की गई। जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने को लेकर आरपीएफ-जीआरपी की टीम अलर्ट है।

जीआरपी थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ट्रेनों से शराब, हथियार की तस्करी करने तथा मोटी रकम लेकर चलने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में यह अभियान चलाया जा रहा है। जांच अभियान के दौरान बिहार संपर्क कांति सुपरफास्ट, वैशाली सुपरफास्ट, लिच्छवी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान रेल यात्रियों को सुरक्षात्मक यात्रा को लेकर जागरूक भी किया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024