ईरशादुल्लाह को चौथी बार मिला बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन की कमान
परवेज अख्तर/सिवान: अशरफ हुसैन को जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व ईरशादुल्लाह को चौथी बार बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन बनाए जाने पर जदयू नेता अब्दुल करीम रिजवी ने पटना स्थित उनके कार्यालय में गुरुवार को पहुंचकर उन्हें माला पहनाकर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कहा है कि इससे संगठन और मजबूत होगा।
वहीं नवनियुक्त अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अली ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो हमें जिम्मेदारी दी है, उसका निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक करूंगा। नीतीश कुमार ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया है, खासकर अल्पसंख्यक समाज के लोगों को न्याय व इंसाफ दिलाया है। आगामी लोकसभा चुनाव में समाज के सभी वर्ग नीतीश कुमार के साथ हैं। बधाई देने वालों में जफर अहमद गनी, अशरफ अंसारी, अमीरुल्लाह सैफी, अनवर शिवानी आदि शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…