सिवान: छात्राओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाली हरजोत कौर को तत्काल पद से हटाया जाए – ऐपवा, आइसा

सभी शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं के लिए पेयजल व शौचालय की व्यवस्था की जाए -आइसा

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान में ऐपवा,आइसा के द्वारा ललित बस स्टैंड से मार्च निकालकर गोपालगंज मोड़, अस्पताल रोड होकर जेपी चौक पर मार्च सभा में बदल गई सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा के जिला सचिव सोहिल गुप्ता वं आईसा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास यादव ने कहा की पूरे बिहार में सभी सरकारी विद्यालयों में साथ ही सभी शैक्षणिक संस्थानों में पेयजल शौचालय की स्थिति कमी खराब है सरकार द्वारा आयोजित सेमिनार में उपस्थित बाल विकास निगम के अध्यक्ष हरजोत कौर की अध्यक्षता में दिनांक 27 सितंबर 2022 पटना में संचालित हो रहा था जिसके दौरान जिस सेमिनार में उपस्थित छात्राओं के द्वारा अध्यक्ष महोदय से सवाल था कि सरकारी संस्थाओं शौचालय की स्थिति बहुत खराब है.

जो सवाल कुछ इस प्रकार है दरवाजा पानी आदि की व्यवस्था किया जाए उन सवालों पर अध्यक्ष हरजोत कौर कहीं की आपके घर में प्रत्येक व्यक्ति के लिए शौचालय है दूसरी सवाल छात्रों ने की हॉस्टल में रहने वाले छात्राओं को बाहर नहीं निकलने दिया जाता है उसके लिए भी साथ ही साथ शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यरत महिलाओं को सैनिटेरी पैड का व्यवस्था किया जाए। इस सवाल पर अपमानजनक टिप्पणी की इसलिए इस मार्च से हम मांग करते हैं कि बाल विकास निगम के अध्यक्ष हरजोत कौर को तत्काल पद से हटाया जाए। मौके पर उपस्थित प्रिंस पासवान, एपवा जिला अध्यक्ष मंजीता कौर अनीता देवी सुनील यादव अनिश कुशवाहा उषा देवी,कुंती यादव,ललिता,देवी,ओशिलता देवी आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026