✍️ परवेज अख्तर/सिवान: स्थानीय स्तर पर शिक्षा विभाग के निर्देश को दरकिनार करने की वजह से एक हेडमास्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए शिक्षक भगवानपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पंडित के रामपुर के हेडमास्टर अनिरुद्ध सिंह हैं। बताया जा रहा कि पीपीटी तैयारी के लिए चयनित किए गए उत्क्रमित उच्च विद्यालय पंडित के रामपुर में विभागीय निर्देश का पालन नहीं किया गया।
पीपीटी के लिए स्कूल की रंगाई-पुतायी, शौचालय की मरम्मति समेत साफ सफाई व अन्य कार्य कराने थे। इस संदर्भ में जिला शिक्षा कार्यालय के पदाधिकारी ने निरीक्षण करते हुए दिशा निर्देश भी दिया था, लेकिन जब स्कूल की जांच की गई तो स्थिति इसके विपरित पाई गई। इसे देखते हुए संबंधित हेडमास्टर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…