सिवान : मॉडल सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने किया शिलान्यास

  • 36 करोड़ 47 लाख की लागत से बनेगा मॉडल सदर अस्पताल
  • मॉडल अस्पताल बनाने का कार्य दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य

परवेज अख्तर/सिवान: अब सीवान जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करायी जा सकेगी। प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मिल सके इसके लिए राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से सीवान में मॉडल सदर अस्पताल की आधारशीला रखी गयी है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के द्वारा मॉडल सदर अस्पताल का कार्य आरंभ किया गया। उन्होने बताया कि 36 करोड़ 47 लाख की लागत से  मॉडल सदर अस्पताल का निर्माण किया जायेगा। प्रधानमंत्री नारेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि पांच वर्षों से लगातार स्वास्थ्य विभाग के तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए सुधार का प्रयास किया जा रहा है। सरकार की मॉडल अस्पताल परियोजना के तहत हर जिले में एक मॉडल अस्पताल बनाने का लक्ष्य है। सिवान के सदर अस्पताल को भी मॉडल अस्पताल बनाने के लिऐ फंड्स दिये गये हैं, जिसकी जरुरत भी महसूस हो रही थी। सबसे पहले पहले डीआई बिल्डिंग और महिला वार्ड का निर्माण होगा। दूसरे चरण मे ईमरजेंसी वार्ड का निर्माण और उसके बाद पुरुष वार्ड समेत अन्य भवनों का निर्माण किया जाएगा। पूरा अस्पताल सुविधाओं से लैस होगा। भवन से लेकर बेड तक सब कुछ बिल्कुल हाई टेक होगा। यहां G+4 बिल्डिंगें बनेंगी। जिसमें अल्ट्रासाउंड , पैथोलॉजी, सीटी स्केन, बेहतर ओटी समेत अन्य सेवाओं का लाभ अब जिले वासियों को आसानी से मिल सकेगा। इसके लिए सदर अस्पताल में 42 बेड का पीकू वार्ड बनाया जायेगा। जिसमें बच्चों का इलाज किया जायेगा।

250 बेड का होगा अस्पताल, आधुनिक सुविधाओं से लैस

मंत्री ने कहा कि सदर हॉस्पिटल में 250 बेड का मॉडल अस्पताल बनेगा। अस्पताल भवन ग्राउंड फ्लोर के अलावा 4 मंजिला होगा। इसमें ढाई सौ बेड होंगे और सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध होगी। इससे डॉक्टर और कर्मचारियों के लिए इलाज करना आसान हो जाएगा। मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। मॉडल हॉस्पिटल में कई तरह की आधुनिक सुविधाएं होंगी। इसमें महिला वार्ड और पुरुष वार्ड अलग से होंगे। इसके अलावा विभिन्न रोगों का ओपीडी भी होगा। साथ प्रसव कक्ष तथा ऑपरेशन थिएटर भी बनाया जाएगा। ऑपरेशन थिएटर आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, ताकि गंभीर मरीजों का ऑपरेशन आसानी से किया जा सके। महिला डाक्टर तथा पुरुष डॉक्टरों के लिए ड्यूटी रूम भी बनाया जाएगा। इसमें एक सौ बेड का एमसीएच भी होगा।

महाराजगंज में दो माह में तैयार होगा 50 बेड का अस्पताल

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि जिले के महाराजगंज में 50 बेड का एक नये अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। अब तक 25 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। दो माह के अंदर यह अस्पताल बनकर तैयार हो जायेगा। इससे आमजनों को काफी सहुलियत होगी। इस मौके पर सीवान के सांसद कविता सिंह, पूर्व विधायक ब्यास देव प्रसाद, विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह, एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव, सिविल सर्जन डॉ. यदुवंश कुमार शर्मा, डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन समेत अन्य पदाधिकारी शामिल मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024