सिवान: डॉ. मोहम्मद खुर्शीद आलम को ऑर्थोपेडिक्स क्लब दिया दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

परवेज अख्तर/सिवान: होटल अशोका में आयोजित सीवान ऑर्थोपेडिक्स क्लब द्वारा सीवान के मशहूर हड्डी रोग विशेषज्ञ सर्जन एवं सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक की आकस्मिक मृत्यु पर शोक सभा का आयोजन किया गया. सभी हड्डी रोग डॉक्टरों द्वारा डॉ. मोहम्मद खुर्शीद आलम के बेहतरीन कार्य एवं व्यवहार के लिए याद किया गया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन सभा का आयोजन किया गया. डॉक्टर राम इकबाल गुप्ता ने बताया की डॉ मोहम्मद खुर्शीद आलम की आकस्मिक मृत्यु बहुत ही दुखद है.

सीवान ऑर्थोपेडिक्स क्लब के प्रेजिडेंट डॉक्टर रामा जी चौधरी तथा सेक्रेटरी डॉ. रामेश्वर कुमार के साथ साथ डॉ अभय कुमार, डॉक्टर संदीप चौहान, डॉक्टर फिरोज आलम, डॉ प्रकाश कुमार तथा डॉक्टर अरुण कुमार भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. डॉक्टर संदीप चौहान ने घुटने के जोड़ में होने वाले दर्द तथा उसके बचाव की अत्याधुनिक उपाय पर साथी डॉक्टरों को जानकारी दी. डॉक्टर राम इकबाल गुप्ता ने 1 अगस्त से 7 अगस्त तक आयोजित बोन एवं ज्वाइंट वीक में अपने साथी डॉक्टर खुर्शीद आलम के याद में आम जनमानस, पुलिस कर्मचारियों, छात्रों को जीवन रक्षक फर्स्ट एड एवं सीपीआर की ट्रेनिंग देने की बात बताएं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026