सिवान: हथिया नक्षत्र में झमाझम हुई वर्षा ने दिलाई गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में शनिवार की दोपहर अचानक मौसम ने यू टर्न लिया, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम वर्षा ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, वहीं जगह-जगह कीचड़ व जल जमाव होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। अधिकतम तापमान 33 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं तेज हवा के कारण कुछ प्रखंडों में पेड़ की डाल गिरने से आवागमन भी बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार गुठनी-मैरवा रामजानकी मुख्य पथ पर बभनौली, टेकनिया, धनौती, जतौर, तरवारा, हुसैनगंज के बघौनी, बड़हरिया आदि जगहों पर पेड़ की डाल गिरने से गिरने से कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। वहीं दूसरी ओर हस्त नक्षत्र में वर्षा होने से किसानों के चेहरे पर खुशी देखी गई।

किसानों के गर्मी से मुरझाते धान, मक्का, अरहर, सब्जी की फसलों में जान आ गया। किसानों का कहना है कि था यदि शुरू में आद्रा तथा अंत में हस्त नक्षत्र में वर्षा न हो तो किसानों की खेती काफी प्रभावित होती है। हस्त नक्षत्र में वर्षा होने से किसानों की खरीफ एवं रबी की फसल अच्छा पैदावार होता है। इसके साथ ही सब्जी की फसल भी अच्छी होती है। वहीं वर्षा होने से शहर के मखदुम सराय, स्टेशन रोड, शांति वट वृक्ष, महादेवा, शुक्ल टोली आदि जगहों पर जल जमाव व कीचड़ से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में रिमझिम वर्षा शाम तक रुक रुक कर होती रही। इस कारण पैदल चलने वाले राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा भगवानपुर हाट, बसंतपुर, हुसैनगंज, आंदर, गुठनी, रघुनाथपुर, दरौली, मैरवा समेत विभिन्न प्रखंडों में जल जमाव व कीचड़ से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024