Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान: गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ चुनाव संपन्न

चुनाव के लिए पुलिस लाइन में की गयी थी तैयारी

परवेज अख्तर/सिवान:
बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के जिला शाखा संघ के प्रतिनिधियों का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया गया. मतदान प्रारंभ होने के पूर्व से ही वोट डालने के लिए गृह रक्षकों की भीड़ शहर के पुलिस लाइन के प्रांगण में लगी रही. संध्या तक चले मतदान के दौरान 52 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया. इसके पूर्व पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध के बीच शनिवार को गृह रक्षा वाहिनी संघ की जिला इकाई का चुनाव प्रारंभ किया गया.मतदान को लेकर पुलिस लाइन परिसर में बनाए गए केन्द्र पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था.

चुनाव पर्यवेक्षक सह गृह रक्षा वाहिनी संघ के केंद्रीय कमिटी पटना के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर,उपाध्यक्ष कन्हैया राय(झलक बाबा),महासचिव सुदेश्वर प्रसाद,सहित अन्य के मौजूदगी में सुबह मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई. दोपहर बाद तक वोट डालने के लिए गृहरक्षक लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे. पांच पदों के लिए हो रहे इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल नौ,उपाध्यक्ष पद के लिए तीन,सचिव पद के लिए तीन, उपसचिव पद के लिए दो तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. शाम को मतदान समाप्त होने के बाद मतों की गणना की प्रक्रिया प्रारंभ की गई.

दो कतारों में लगे थे जवान

वोट डालने के लिए जवानों के दो पत्र बनाए गए थे. जिसमें एक कतार वोटर लिस्ट के नंबर 1 से आठ सौ तक और दूसरे कतार में आठ सौ से अधिक के जवान कतार में खड़े थे. वही मतदान करने के लिए तीन स्टॉल बनाए गए थे इसमें बारी-बारी से जवान अंदर प्रवेश कर बैलट पेपर में अपना मत का मोहर लगाकर बक्से में डाल रहे थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026