सिवान: ठंड से बैंक ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवान अलीशेर अंसारी की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: कड़ाके की ठंड से महादेवा ओपी क्षेत्र के गौशाला रोड स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवान की गुरुवार की सुबह मौत हो गई। मृत होमगार्ड जवान की पहचान धनौती ओपी क्षेत्र के भरथुई गांव निवासी अलीशेर अंसारी थे। इस संबंध में महादेवा ओपी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह सभी जवानों की ड्यूटी के लिए कमान कटा जा रहा था। कमान कटने के बाद अलीशेर अंसारी को गौशाला रोड स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक ड्यूटी भेजा गया। जवान बैंक ड्यूटी में थे तब तक उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनके साथ मौजूद दूसरे होमगार्ड जवान ने इसकी सूचना दी और जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया गया कि ठंड लगाने से उनकी मौत हुई है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि हार्ट अटैक से भी मौत हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। इसकी सूचना जवान के स्वजनों को दी गई। मृतक की पत्नी को सात हजार रुपये दाह संस्कार की राशि प्रदान की गई। बता दें कि अलीशेर अंसारी तीन महीने पूर्व महादेवा ओपी में पदस्थापित हुए थे। जहां वह ससमय अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते थे। वहीं बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। जवान के असमय निधन से शोक है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024