परवेज अख्तर/सिवान: रविवार को महावीरी मेला के दिन सदर अस्पताल के सामने एक होटल मालिक को हाथी ने सूंड की झटके से गंभीर रूप से घायल कर दिया था.जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहां स्तिथि गंभीर होने के कारण चिकित्स्कों ने गोरखपुर रेफर कर दिया.घायल महादेवा ओपी क्षेत्र के नई बस्ती निवासी नंदकिशोर है.जो सदर अस्पताल के सामने होटल संचालक है.घायल के पुत्र प्रिंस जायसवाल ने बताया की पिता आखड़े में सभी हाथियों को हरेक साल रोटी खिलाते है.
रविवार को भी होटल के बाहर खड़े होकर नौ हाथियों को रोटी खिलाए लेकिन दसवीं हाथी मेला की भीड़ देख बेकाबू हो गई और उसके सूड़ के झटके से गंभीर चोट आई है.हाथी के झटके से घायल को देख कुछ देर के लिए भगदड़ सा मच गया.जहां कई लोग भागने लगे हालांकि स्थानीय प्रशासन के द्वारा सभी को शांत कराया गया.वहीं चिकित्सक रोहित कुमार ने बताया की घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है.सर और दाढ़ी में गंभीर चोट आई है जिसे बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…