परवेज अख्तर/सिवान: उत्पाद विभाग टीम ने बड़हरिया थाना क्षेत्र के नूरा छपरा के समीप छापेमारी कर स्कॉर्पियो से शराब बरामद कर लिया है. जबकि दो तस्कर भागने में सफल रहे. इस संबंध में उपाधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की स्कार्पियो में शराब की खेप आ रही है तभी अहले सुबह तकरीबन 8:15 बजे टीम द्वारा बरहरीया थाना क्षेत्र के नूरा छपरा गांव के समीप छापेमारी की गई तो स्कॉर्पियो से 2184 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई.
जबकि उसी गांव के लड्डू कुमार यादव व गुड्डू कुमार यादव भागने में सफल रहे. शराब सहित स्कॉर्पियो जप्त कर ली गई. इधर दोनों फरार शराब तस्करों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने यही बताया कि वाहन मालिक का सत्यापन के लिए जिला परिवहन विभाग को पत्र भेजा गया है कि जिस स्कॉर्पियो से शराब की खेप लाई जा रही थी. उसके वाहन स्वामी कौन हैं और कहीं ऐसा तो नहीं कि इस कार की चोरी की है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…