सिवान: सैकड़ों मुकदमों का समझौता के आधार पर किया गया निपटारा

  • राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अपने मामलों का निपटारा कराकर सस्ता एवं शीघ्र न्याय का लाभ उठाएं
  • प्री लिटिगेशन वादों में निपटारा कर के राशि का समझौता किया
  • आपराधिक सुलहनीय मामलों के क्लेम केस के मामले निपटे
  • 11 न्यायिक बेंच का किया गया था गठन

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सीवान के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसके सैकड़ों सुलहनीय मामलों को निपटारा किया गया। इससे पहले उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजीत कुमार सिन्हा ने किया। जिला जज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अपने मामलों का निपटारा कराकर सस्ता एवं शीघ्र न्याय का लाभ उठाएं। सुलह एवं समझौता के आधार पर मामलों की सुनवाई करते हुए न्यायिक बेंचों द्वारा मामलों का निष्पादन किया गया। जिसमें आपराधिक सुलहनीय मामलों के क्लेम केस के मामले, बैंक के मामले शामिल हैं। वहीं बैंकों द्वारा राशि का समझौता किया गया। साथ ही प्री लिटिगेशन वादों में निपटारा कर के राशि का समझौता किया गया। मामलों के निष्पादन के लिए 11 न्यायिक बेंच बनाए गए थे। बेंच संख्या एक पर प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार झा व अधिवक्ता इरशाद आलम, बेंच संख्या दो पर एसीजेएम 10 मो. वसीम अकरम खान व अधिवक्ता बृजेश कुमार दुबे, बेंच संख्या तीन पर एसीजेम सात हर्षवर्धन व अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह, बेंच संख्या 4 पर एसीजेएम तीन अरुण तिवारी व अधिवक्ता जनार्दन प्रसाद सिंह, बेंच संख्या 5 पर एसीजेएम 6 पुष्पेंद्र कुमार पांडेय व अधिवक्ता विजय कुमार पांडेय, बेंच संख्या छह पर एसीजेएम 4 शंभू दास व अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह, बेंच संख्या 7 पर प्रथम श्रेणी न्यायिक पदाधिकारी सुशील प्रसाद सिंह व अधिवक्ता उतीम मियां, बेंच संख्या आठ पर प्रथम श्रेणी न्यायिक पदाधिकारी अनुराग मिश्रा व अधिवक्ता गणेश राम थे। इसी तरह बेंच संख्या 9 पर प्रथम श्रेणी न्यायिक पदाधिकारी राकेश कुमार पांडेय व अधिवक्ता पशुपतिनाथ सिंह, बेंच संख्या 10 पर प्रथम श्रेणी न्यायिक पदाधिकारी श्वेता सिंह व अधिवक्ता संगीता सिंह, बेंच संख्या 11 पर प्रथम श्रेणी न्यायिक पदाधिकारी प्रसेनजित सिंह व अधिवक्ता राजकुमारी देवी थीं। वही जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एनके प्रियदर्शी सभी बेंचो के देखरेख करते रहे। मौके पर व्यवहार न्यायालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे

राष्ट्रीय लोक अदालत में पक्षकारों की भीड़ उमड़ी

सीवान। व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर सुबह से ही पक्षकारों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। पक्षकार अपने-अपने मामलों के निष्पादन के लिए बेंचों की तलाश कर रहे थे। लोक अदालत के कर्मी लोगों को नोटिस देखकर उन्हें बेंचों तक पहुंचाने में सहयोग कर रहे थे। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान अपने मामलों का निष्पादन कराने के लिए पक्षकारों में काफी उत्साह देखा गया। वही कारोना को देखते हुए उसके गाइडलाइन का भी पालन किया जा रहा था। पक्षकार व कर्मी मास्क पहनकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिखे। मामले के निष्पादन के बाद पक्षकारों के चेहरे पर खुशी का भाव था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026