सिवान: आंदर में डीडीसी ने जयजोर पंचायत के विभिन्न योजनाओं का किया जांच

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के जयजोर पंचायत में बुधवार को उप विकास आयुक्त दीपक कुमार सिंह ने पंचायत स्तर पर चल रही विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान योजनाओं में बरती गई अनियमितताओं की भी जांच की. उन्होंने बताया कि विभिन्न योजनाओं की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को समर्पित की जाएगी. उन्होंने बुनियादी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ केंद्र, जन वितरण की दुकान व प्रधानमंत्री आवास योजना आदि का निरीक्षण किया.वहीं उप विकास आयुक्त ने विद्यालय में साफ – सफाई, शौचालय, बिजली, पानी, शिक्षकों व छात्रों के उपस्थिति की जानकारी लेते हुए उपस्थित प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए.

पंचायत के वार्ड 10 और 8 में उन्होंने हर घर नल का जल योजना का भी निरीक्षण किया. जिसमें वार्ड 10 में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लगभग सालभर से जलापूर्ति नहीं होने की बात सामने आई. जिसपर उप विकास आयुक्त ने तकनीकी सहायक को अविलंब जलापूर्ति कराने का निर्देश दिया. वहीं वार्ड 8 में लगभग चार माह से जलापूर्ति नहीं होने की बात सामने आई. निरीक्षण के दौरान बीडीओ सुलेखा कुमारी , मुखिया राजु साह , कार्यपालक सहायक पीएम आवास योजना चन्द्रशेखर मिश्र, तकनीकी सहायक अमल कुमार, मनरेगा के सहायक संजय कुमार उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024