परवेज अख्तर/सिवान: अमृत महोत्सव के बीच 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंगलवार की शाम नगर भवन देशभक्ति गीतों व जोशीले नृत्य-संगीत से सराबाेर रहा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर टाउन हाल में शहरी व ग्रामीण इलाकों के कई स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता, एडीएम जावेद अहसन अंसारी, सदर एसडीओ रामबाबू बैठा, वरीय उप समाहर्ता वृषभानु कुमारी चंद्रा, प्रियंका कुमारी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिव शुभारंभ किया।
इसके बाद देशभक़्ति गीत व नृत्य हुआ। बच्चों की एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति से पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था। करीब तीन घंटे तक चले कार्यक्रम के बाद बेहतर प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…