Categories: जिला

सिवान: नशामुक्त बिहार मैराथन में आज जिले के 500 से अधिक प्रतिभागी सड़क पर लगाएंगे दौड़

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में नशामुक्त बिहार को लेकर रविवार काे मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग एवं कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारी भी पूरी कर ली गई है। मैराथन में दौड़ लगाने के लिए अबतक जिले के 500 से अधिक प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन कराया है। जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि मैराथन दौड़ दो श्रेणियों में आयोजित होगी। पहली श्रेणी में पांच किलोमीटर की दौड़ होगी। इसमें 16 से कम आयुवर्ग के प्रतिभागी भाग लेंगे। वहीं दूसरी श्रेणी का मैराथन 10 किलोमीटर के लिए होगा। इसमें 16 से अधिक आयुवर्ग के महिला व पुरुष प्रतिभागी शामिल होंगे। बताया कि 16 से अधिक आयुवर्ग में 10 किलोमीटर दौड़ के लिए कुल 266 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें 229 पुरुष व 37 महिला प्रतिभागी शामिल हैं। जबकि 16 से कम आयुवर्ग में पांच किलोमीटर की दौड़ में कुल 237 में 184 पुरुष व 53 महिला प्रतिभागी होंगी।

जीरादेई मोड़ से शुरू होगा 10 किलोमीटर की दौड़ :

प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 किलोमीटर की दौड़ रविवार की सुबह छह बजे से जीरादेई मोड़ से आरंभ होकर शहर के गोपालगंज मोड़ पर समाप्त होगी। वहीं पांच किलोमीटर की दौड़ सुबह 6 बजकर 30 मिनट से सदर प्रखंड के जमसिकड़ी गांव निवासी इंद्राशन सिंह के मकान से आरंभ होकर गोपालगंज मोड़ पर समाप्त हो जाएगा। मैराथन दौड़ का शुभारंभ मद्य निषेध विभाग के अधीक्षक प्रियरंजन द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। मैराथन दौड़ की सफलता को लेकर 60 शिक्षकों को सहयोग के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। साथ ही 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के मद्देनजर प्रतिनियुक्ति की गई है।

सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि के साथ दिया जाएगा प्रमाणपत्र :

मैराथन दौड़ में शामिल होने वाले प्रतिभागियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता को क्रमश: पांच हजार, तीन हजार व दो हजार रुपये पुरस्कार राशि के रुप में दिया जाएगा। वहीं चतुर्थ से दसवें स्थान पर रहने वालों को एक-एक हजार रुपये नकद सहित प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026