सिवान: जामो पुलिस की छापेमारी में 177 बोतल शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जामो थाना क्षेत्र के राछोपाली गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 177 बोतल अंग्रेजी शराब के धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. विदित है कि शनिवार की रात में जामो थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने छापेमारी कर थाना क्षेत्र के राछोपाली गांव के ब्रजेश सिंह के बथान मे छापेमारी कर 177 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कर लिया.

थानाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने बताया कि ये शराब भूसा में छिपाकर रखी गयी थी. इसमें 750 मिली का 16 बोतल इम्पीरियल ब्लू, 375 मिली का 53 बोतल व 180 मिली का 107 बोतल शराब बरामद की गयी.पुलिस ने धंधेबाज ब्रजेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने  धंधेबाज ब्रजेश सिंह के खिलाफ जामो थाना काण्ड संख्या- 132/21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.पुलिस ने धंधेबाज को रविवार को जेल भेज दिया.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024