सिवान: स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में गोल्डन कार्ड निर्माण पर दिया गया जोर

  • डीएम ने स्वास्थ्य सेवा में सुधार के दिये निर्देश
  • लैब तकनीशियनों को प्रशस्ति पत्र दे कर किया सम्मानित

✍️परवेज अख्तर/सिवान:
शनिवार को जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. जिसमें आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना अंतगर्त चिन्हित लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने तथा अस्पताल में इलाजरत कर्मियों को उक्त योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में सभी प्रखंडों में आभा कार्ड को बनाने में गति लाना सुनिश्चित करने पर बल दिया गया. इसके अलावा सभी सरकारी संस्थानों में पैथोलॉजी जांच की सुविधा में आवश्यकतानुसार सुधार करने,संस्थागत प्रसव के उपलब्धि में सुधार करने, ओपीडी में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने तथा निर्धारित लक्ष्य के आलोक में 60% से कम उपलब्धि स्वीकार नहीं करने की बात कही गयी.

बैठक के दौरान जिला में बेहतर कार्य करने वाले लैब तकनीशियनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. जिसमें सदर अस्पताल के अलावा बड़हरिया व सिसवन के लैब तकनीशियन शामिल रहे. बैठक में डीएम ने कहा कि सभी प्रखंडों में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम का संचालन करने तथा प्रतिवेदन ससमय उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने व साथ ही प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कि अध्यक्षता में आयोजित किये जा रहे बैठक में इसकी समीक्षा की जाये.आशा कार्यक्रम में गुणात्मक सुधार हेतु दो ज़िला स्तरीय नोडल बनाने का निर्देश दिया.इस अवसर पर सिविल सर्जन , अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी , ज़िला प्रोग्राम पदाधिकारी -आई.सी.डी.एस , ज़िला कार्यक्रम प्रबंधक समेत सभी संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026