सिवान: इंडी गठबंधन की बढ़ती जा रही है बौखलाहट : मोदी

  • यूपी का शहजादा कहता है कि मोदी की आखिरी जीवन बनारस में
  • विरोधियों के पास मोदी को गाली देने के अलावा कोई मुद्दा नहीं
  • जंगलराज के वारिस से जनता क्या कर सकती है उम्मीद

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
पीएम मोदी ने कहा कि चार जून की हार को देख इंडी गठबंधन की बैखलाहट बढती जा रही है। अब यह लोग मोदी की योजना पर सवाल उठा रहे हैं। मैंने तय किया है कि गरीब के घर का चूल्हा बुझने नहीं दूंगा। रात को जब बच्चे भूखे पेट सोते हैं तो उस मां पर क्या बीतती है, इसका मुझे पता है। इसलिए मोदी गरीब को मुफ्त राशन देता है और देता ही रहेगा। यह कहते हैं मोदी गरीबों को पक्के घर और मुफ्त इलाज की सुविधा क्यों दे रहा है। मोदी हर मां और बहन की पीड़ा समझता है। इसलिए मोदी ने तय किया कि अब किसी मां को दर्द छिपाने की जरूरत नहीं है। तुम्हारा बेटा अस्पताल में बैठा है। तुम्हारी बीमारी का खर्च यह तुम्हारा बेटा उठाएगा। मोदी गरीब की सेवा के लिए ही पैदा हुआ है। मोदी गरीब के लिए ही तो काम करेगा।

जंगलराज के वारिस से जनता क्या कर सकती है उम्मीद :

पीएम मोदी ने कहा कि चांदी का चम्मच लेकर पैदा होते हैं, उन्हें पता नहीं होता मेहनत क्या होती है। तेजस्वी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैंने सुना है कि यहां कोई घूम-घूमकर कह रहा है कि चार जून के बाद मोदी को बेड रेस्ट होगा। मैं तो परमात्मा से यही कामना करता हूं कि मोदी तो क्या देश के किसी भी नागरिक के जीवन में बेड रेस्ट की नौबत नहीं आनी चाहिए।वह उमंग में जीवन जीएं।लेकिन, जंगलराज के वारिस से उम्मीद ही क्या की जा सकती है।उधर, यूपी का शहजादा कहता है कि मोदी की आखिरी जीवन बनारस में। इन लोगों के पास मोदी को गाली देने के अलावा कोई मुद्दा नहीं है। कोई कह रहा मोदी की कब्र खोदेंगे। कोई कहता है मोदी को गाड़ देंगे। कोई मोदी के आंसू देखना चाहता है। इंडी वालों आपकी इच्छा से अब देश नहीं चलता। इंडी वालों की आंखों में भले ही मोदी खटकता हो लेकिन देश की आंखों में मोदी है। हर दिल में मोदी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026