✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा, बड़हरिया व हसनपुरा में शुक्रवार को वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर उनके अधिकार व कर्त्तव्यों की जानकारी दी गई। साथ ही वार्ड में संचालित योजनाओं के विषय में बताया गया।जानकारी के अनुसार बड़हरिया पखंड सभागार में ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों के तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सूरज कुमार ने किया। इसमें कोइरीगावां, लकड़ी दरगाह, सुंदरपुर, तेतहली पंचायत के वार्ड सदस्य शामिल हुए। बीपीआरओ सूरज कुमार ने कहा कि सभी वार्ड सदस्यों के लिए यह प्रशिक्षण काफी महत्वपूर्ण है। सरकार द्वारा निर्धारित थीम के आधार पर ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों को सतत विकास के लिए उन्मुख किया जा रहा है।
इसमें समाज के निचले तबके में जीवन यापन करने वाले लोगों की दशा और दिशा में सुधार लाया जा सके। समाज के अंतिम पंक्ति में आने वाले लोगों को मुख्यधारा में लाकर उनके जीवन यापन के स्तर को कैसे बढ़ाया जाए उन्हें आर्थिक रूप से कैसे समृद्ध बनाया जाए तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी सुविधाओं के अधिकार को लेकर उन्हें कैसे जागरूक किया जाए। इस मौके पर प्रखंड के सभी लेखापाल आई टी सहायक कार्यपालक सहायक नागेंद्र माझी, कुमार चित्रांश, जनसेवक ब्रजभूषण प्रसाद, पंचायत सचिव नीरज कुमार, सत्यम कुमार सिंह, लेखापाल अरविंद कुमार, शैलेंद्र कुमार सिंह आदि कर्मी उपस्थित थे।
वहीं हसनपुरा में वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें रजनपुरा, पकड़ी, हरपुर कोटवा व मंद्रापाली पंचायतों के वार्ड सदस्य शामिल थे। इस प्रशिक्षण के ट्रेनर बीपीआरओ शालू कुमारी व प्रखंड कार्यपालक सहायक विकास कुमार द्वारा प्रोजेक्टर चला कर व मौखिक प्रशिक्षण दी गई। इस दौरान उनके अधिकार, कर्तव्यों, योजनाओं के चयन और क्रियान्वयन, राशि के खर्च संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में संबंधित पंचायत के सभी वार्ड सदस्य उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…