सिवान: प्रशिक्षण के माध्यम से जीविका कर्मियों को दी गई स्वास्थ्य जांच की जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के चांप स्थित शनिवार को जीविका स्वास्थ्य एवं पोषण अंतर्गत हंस जीविका महिला प्रशिक्षण केंद्र में जीविका कर्मियों को स्वास्थ्य जांच का दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर वजन, बीपी, शुगर, लंबाई आदि जांच की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम जिला परियोजना प्रबंधक कृष्णा कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधक सगीर रहमानी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के मास्टर ट्रेनर अनिल कुमार ने हेल्थ किट यथा ब्लड प्रेशर मशीन, वेइंग मशीन, थर्मामीटर, इंफंटोमिटर, स्टडियोमीटर, गैर संचारी रोग तथा बाडी मास इंडेक्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षण में विभिन्न बैचों के करीब 300 सीएनआरपी एवं एमआरपी को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के उपरांत इन्हें संबंधित उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे इससे इस समूह की अन्य दीदियां एवं ग्रामीणों की स्क्रीनिंग कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी उचित सलाह दे सकेंगे। इस संबंध में जिला परियोजना प्रबंधक ने बताया कि धात्री एवं गर्भवती महिलाओं को शिविर के माध्यम से जांच सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशिक्षण में एमआरपी धर्मेंद्र कुमार एवं मुकेश कुमार यादव का विशेष योगदान रहा। ज्ञात हो कि यह प्रशिक्षण शुक्रवार से जारी था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026