परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया व बसंतपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में शनिवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रबी फसल, मिट्टी जांच, जैविक खाद के उपयोग, सिंचाई, खाद-बीज, यांत्रिकरण, कृषि योजनाओं की जानकारी दी तथा इसका लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान किसानों को पराली जलाने से हाेने वाले नुकसान को बताया गया। किसानों को बताया गया कि खेतों में पराली जलाने से प्रदूषण को बढ़ावा मिलता है तथा खेतों की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है तथा किसानों को तीन साल तक कृषि योजनाओं के लाभ वंचित कर दिया जाता है।
जानकारी के अनुसार बड़हरिया के लकड़ी पंचायत के हलीम टोला, लकड़ी दरगाह पंचायत के जलटोलिया, पकड़ी पंचायत के बंगरा बुजुर्ग एवं औराई पंचायत के सोहावनहाता किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर कलाकारों में नितेश झा, रवि शंकर पांडेय, विवेक कुमार, रंजीत पांडेय, निभा कुमारी, रवींद्र गिरि ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों की कृषि संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण कुमार मांझी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह, रवि प्रकाश पाठक, मनोज कुमार मिश्रा, किसान सलाहकार मनोज कुमार, मेहता कुमार रामू व प्रदीप राम आदि उपस्थित थे।
कवहीं बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के सरेया श्रीकांत पंचायत के बभनौली पंचायत भवन, सूर्यपुरा पंचायत भवन व सिपाह मकतब में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर कृषि समन्वयक सुनील कुमार सिंह ने किसानों को उचित मापदंड के आधार पर खेती करने की सलाह दी नुक्कड़ नाटक के कलाकार रुखसाना परवीन, संजू राज, अनुराग सिंह, राकेश सिंह, धीरज धड़कन, रोहित कुमार, राजेश कुमार, विजय प्रसाद ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को जागरूक किया। इस मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक मोहम्मद आरिफ, सहायक तकनीकी प्रबंधन अनुप्रिया, किसान सलाहकार मनोज कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार राम सहित अन्य कृषक मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…