सिवान: सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बच्चों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: सड़क सुरक्षा अभियान अंतर्गत शनिवार को आंदर प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बरवा परिसर में प्राधानाध्यापक राममनोहर पाठक की अध्यक्षता में कक्षा एक लेकर आठ तक के बच्चों को सड़क दुर्घटना से बचने व यातायात नियम का पालन करने के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरुकता लाने के लिए प्रधानाध्यापक राममनोहर पाठक ने बच्चों को सड़क सुरक्षा की जानकारी देते हुए कहा कि सड़क पर चलते समय हमेश सावधानी बरतनी चाहिए।

जब छुट्टी होती है तो दौड़कर या तेजी में घर नहीं जाएं।जल्दबाजी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। यातायात नियमों का पालन करने से हम सुरक्षित अपने घर तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि सड़क पर आपकी थोड़ी सी लापरवाही या मनमानी घरवालों की आंखों में जिंदगी भर के लिए आंसू दे सकती है। इस जागरुकता अभियान के दौरान धर्मेंद्र चौधरी,पूनम, प्रियंका सिंह,शबनम परवीन, कुमारी रिंकी,रंभा कुमारी, सुनील कुमार त्रिपाठी, राजकुमारी,अनुपमा द्विवेदी ने भी सड़क सुरक्षा पर प्रकाश डाला।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026