सिवान: गर्भवती माता एवं बच्चाें के टीकाकरण की जानकारी अभिभावकों के मोबाइल पर हो रहा अपलोड

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जन्म से पांच साल तक के बच्चे और गर्भवती माताओं को दिए जाने वाली टीका की संपूर्ण जानकारी उनके माता-पिता के मोबाइल पर अपलोड किया जा रहा है। ताकि अभिभावकों को मालूम हो सके कि उनके बच्चे को कौन सा टीका पड़ा है या फिर उससे वंचित हैं। ऐसा करने से बच्चे के माता-पिता व अभिभावक को टीकाकरण करवाने के लिए सजग रहेंगे। साथ ही ससमय उसका टीकाकरण करवा सकेंगे।इसलिए पालक अथवा अभिभावक जो मोबाइल नंबर टीकाकरण टीम को दें, उसे अगले पांच साल तक चालू रखना होगा। बच्चों को लगने वाले टीके की जानकारी उनके इसी मोबाइल नंबर पर एसएमएस से दी जाएगी।

टीकाकरण सर्टिफिकेट भी मोबाइल पर मिलेगा। बता दें कि गर्भवती माताओं एवं उनके शिशु का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसमें गर्भावस्था के दौरान बेहतर पोषण, प्रसव पूर्व जांच एवं बच्चों के लिए टीकाकरण के समय के बारे में जानकारी दी जाती है। शिशु का टीकाकरण भी महत्वपूर्ण होता है। इसको भी ध्यान दिया गया है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. अमित चंद्रा ने बताया कि गर्भवती माता एवं बच्चाें के टीकाकरण की जानकारी अभिभावकों के मोबाइल पर अपलोड किया जा रहा है। लगने वाले टीके की जानकारी उक्त मोबाइल नंबर पर दी जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024