सिवान: घायल रिटायर्ड जवान ने दो अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध दर्ज कराया प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिवान-हथुआ मुख्य मार्ग पर बुधवार की दोपहर खालिसपुर और सरावे गांव के बीच अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की नीयत से एक रिटायर्ड सेना जवान को गोली मारकर घायल कर दिया था.इस मामले में घायल रिटायर्ड जवान कमल यादव के बयान पर बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस की माने तो रिटायर्ड जवान ने बताया है कि वे बाइक से अपने मित्र से मिलने के लिए कररुवा जा रहे थे.तभी बिन नंबर के बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की.

इस दौरान एक अपराधी ने अपशब्द कहते हुए बाइक खड़ी करने को कहा. अभी कमल यादव कुछ समझ पाते तब तक दूसरे अपराधी ने बाइक व बैग लूटने की कोशिश कीया. जिसका कमल यादव ने विरोध किया.यह देख बाइक सवार अपराधियों ने उनके बांह में दो गोली मार दीया.इसके बावजूद भी कमल यादव ने जब बाइक नहीं दी तो एक अपराधी ने उनके शरीर पर तीन से चार जगह चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया. मामले में एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है. जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026